दलपत सागर में पहुंचने लगा इंद्रावती नदी का पानी
दलपत सागर में पहुंचने लगा इंद्रावती नदी का पानी

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत भैयाथान ब्लाॅक मुख्यालय में किसानों को बोनस राशि के  द्वितीय किस्त का वितरण संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े के हाथों किया गया। अपने उद्बोधन में पारसनाथ राजवाड़े ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार पूर्ण रूप से वचनबद्ध है, अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों को  2500 रुपए प्रति क्ंिवटल की दर से धान खरीदने का वादा किया था, उसी वादा को पूरा करते हुए भूपेश सरकार द्वारा किसानों के खाते में किसान न्याय योजना की दूसरी किस्त का वितरण किया गया है।    राज्य के धान और गन्ना उत्पादक करीब 21 लाख किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 1522 करोड़ रूपए आदान सहायता की दूसरी किस्त का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया। संसदीय सचिव ने बताया कि इस राशि में से धान उत्पादक किसानों के खाते में 1500 करोड़ रूपए और गन्ना उत्पादक किसानों के खाते में 22 करोड़ तीन लाख रूपए की राशि अंतरित की गई।

संसदीय सचिव ने इस अवसर पर कहा, ‘‘आधुनिक भारत के प्रणेता राजीव गांधी का जन्मदिवस वंचित, शोषित, पिछड़े लोगों के लिए आशा का दिन है। इस वर्ष 21 मई को राजीव गांधी जी के शहादत दिवस पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना की प्रथम किस्त में 1525 करोड़ रूपए की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई थी। आज इस योजना की दूसरी किस्त की राशि अंतरित की गई है।’’

संसदीय सचिव ने कहा कि वर्ष 2020-21 में किसानों से रिकॉर्ड 92 लाख टन धान खरीदा गया और इस वर्ष एक करोड़ टन से अधिक धान खरीद की तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि खरीफ वर्ष 2021-22 में धान के साथ ही खरीफ की सभी प्रमुख फसलों मक्का, सोयाबीन, गन्ना, कोदो, कुटकी तथा अरहर के उत्पादकों को भी प्रतिवर्ष नौ हजार रूपए प्रति एकड़ आदान सहायता दी जाएगी।   संसदीय सचिव ने कहा कि राज्य में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना इस वित्त वर्ष के अंत तक अमल में आ जाएगी। वर्ष 2021-22 के बजट में इस योजना को शामिल किया गया है। योजना के अंतर्गत ग्रामीण भूमिहीन मजदूरों को प्रतिवर्ष छह हजार रूपए देने का निर्णय लिया गया है। इससे लगभग 10 लाख ग्रामीण भूमिहीन मजदूर लाभान्वित होंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से अखिलेश प्रताप सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, दुर्गा शंकर दीक्षित, नूर आलम, लालजी राजवाड़े, बृजेंद्र प्रताप सिंह एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।