रायपुर। रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा इंदौर और पुरी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन पुरी से 13 जुलाई और इंदौर से 15 जुलाई, 2021 से होगा। यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है और इस ट्रेन में केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी।
साथ ही यात्रा के दौरान कोरोना के नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली पुरी-इंदौर स्पेशल ट्रेन पुरी से प्रत्येक मंगलवार को तथा विपरीत दिशा इंदौर से प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सके इसके लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली दो जोड़ी स्पेशल गाड़ियों में एक-एक अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे।
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर