12.30 लाख किसानों ने बेचा धान
12.30 लाख किसानों ने बेचा धान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 24 दिनों में आज शाम साढ़े 6 बजे तक 12 लाख 29 हजार 865 किसानों से 46 लाख 39 हजार 857 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2484 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को 7751.63 करोड़ रूपए बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत मार्कफेड द्वारा बैंक को जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 15 लाख 98 हजार 664 मीटरिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 11,69,608 मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है।

धान खरीदी के 24वें दिन भी राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर है। राजनांदगांव जिले में 4,30,385 मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे पायदान पर है। जिले में 3,88,610 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। बेमेतरा जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 3,42,453 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।

इसे भी पढ़ें
संगीत-कला जीवन का महत्वपूर्ण पहलू, इसके बिना जीवन रसहीन: सुश्री उइके

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 दिसम्बर तक चालू विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 66,660 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 22,827 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 3,967 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 1,48,565 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 69,690 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 10,274 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 13,277 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 2,42,616 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 31,181 मीटरिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 3,88,610 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 55,315 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 1,98,956 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 2,58,637 मीटरिक टन, बालोद जिले में 2,89,601 मीटरिक टन, बेमेतरा जिले में 3,42,453 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 2,10,816 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 2,21,568 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 4,30,385 मीटरिक टन, बलौदाबाजार जिले में 3,32,411 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 1,97,435 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 1,63,926 मीटरिक टन, महासमुंद जिले में 3,24,826 मीटरिक टन, रायपुर जिले में 2,44,714 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 69,348 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 52,468 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 54,771 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 77,087 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 1,17,465 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *