जवाहर लाल नेहरु राष्ट्रिय विज्ञान,गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी
जवाहर लाल नेहरु राष्ट्रिय विज्ञान,गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी

राजधानी के बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर में आयोजित 46वे जवाहर लाल नेहरु राष्ट्रीय विज्ञानं,गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी में देश भर से जुड़े बाल वैज्ञानिक विभिन्न विषयों पर वैज्ञानिकों से चर्चा बातचीत करेंगे. यह कार्यक्रम आज से 19 अक्टूबर तक प्रतिदिन 3 से 5 बजे तक होगी.

आज के कार्यक्रम में डॉ. अम्बिका टंडन जैविक खेती के सम्बन्ध में बताएँगे. 17 अक्टूबर को डॉ. लक्ष्मीकांत चावरे खगोल विज्ञान और शिक्षा व वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर डॉ. के.बी. बंसोड़े बाल वैज्ञानिकों से बातचीत करेंगे। जैव विविधता विषय से सम्बंधित चर्चा 18 अक्टूबर को प्रसिद्ध वनस्पतिविद् प्रोफेसर एम.एल. नायक तथा 19 अक्टूबर नृतत्व वैज्ञानिक प्रोफेसर अशोक प्रधान द्वारा जनजातिय समाज के परंपरा पर मार्गदर्शन देंगे एवं अंध श्रद्धा निवारण समिति रायपुर के डॉ.दिनेश मिश्र अंध विश्वास के विरुद्ध जंग विषय पर बताएंगे और बाल वैज्ञानिकों के प्रश्नों का उत्तर देंगे.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *