52.90 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी
52.90 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में 29 दिसम्बर तक 13 लाख 74 हजार 858 किसानों से 52 लाख 90 हजार 339 मीटरिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जा रही है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 19 लाख 91 हजार 702 मीटरिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 15 लाख 23 हजार 098 मीटरिक धान का उठाव हो चुका है।
धान खरीदी के 29वें दिन भी राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर है।

राजनांदगांव जिले में 4 लाख 84 हजार 756 मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे पायदान पर है। जिले में 4 लाख 57 हजार 831 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। बेमेतरा जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 3 लाख 85 हजार 219 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।

इसे भी पढ़ें
गोधन न्याय योजना

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 दिसम्बर तक समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 79,971 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 29,470 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 5,373 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 1,68,156 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 80,229 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 12,394 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 17,268 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 2,74,438 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 34,760 मीटरिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 4,57,831 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 64,448 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 2,22,908 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 3,02,264 मीटरिक टन, बालोद जिले में 3,23,237 मीटरिक टन, बेमेतरा जिले में 3,85,219 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 2,38,031 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 2,46,903 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 4,84,756 मीटरिक टन, बलौदाबाजार जिले में 3,75,075 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 2,23,624 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 1,85,615 मीटरिक टन, महासमुंद जिले में 3,73,359 मीटरिक टन, रायपुर जिले में 2,76,775 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 80,301 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 61,144 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 63,069 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 91,158 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 1,32,565 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *