कोरबा। कोरबा पुलिस ने असमाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रविवार की रात 9 जुआरियों को पकड़ा है । जुआरियों के पास से 76 हजार 800 रूपए सहित 3 चार पहिया वाहन और 4 मोटर साइकिल जब्त की गई । इन 9 जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की है । पकड़े गए जुआरी जिला कोरिया एवम पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के निवासी हैं ।
जुआ फड़ पर लगभग 30-35 लोगो के होने की सूचना थी, पुलिस द्वारा छापा मारे जाने पर कुछ जुआरी जंगल की ओर भाग गए, जिनकी तस्दीक की जा रही है । जप्त वाहन की कीमत करीब 30 लाख रुपए है, पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध शराब, जुआ, सट्टा के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है । पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद जिले के सभी थाना /चौकी प्रभारी असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रहे हैं ।
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर