WhatsApp Group

नारायणपुर। नक्सलियों ने आज विधायक चंदन कश्यप के काफिले पर हमला कर दिया। इस हमले में विधायक बाल-बाल बच गए, लेकिन मुठभेड़ के दौरान आईटीबीपी का एक जवान शिवकुमार मीणा शहीद हो गया। एएसपी नीरज चंद्राकर ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि आमादई और शिव मंदिर के बीच मुख्य मार्ग में नक्सलियों ने विधायक चंदन कश्यप के काफिले पर हमला कर दिया। सुरक्षाबलों ने भी नक्सलियों को हमले का जवाब गोलियों से दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद नक्सली वहां से भाग खड़े हुए।

इसे भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद का अंत नज़दीक: अबूझमाड़ में बड़ी सफलता!

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *