अक्सर लोग जल्दी पहुंचने और टोल बचाने के चक्कर में शार्टकट लेने लग जाते हैं। लेकिन ये कभी फायदेमंद साबित नहीं होता और बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ राजस्थान के फलौदी में। जहां एक ड्राइवर ने टोल बचाने के लिए बोलेरो को रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दी, लेकिन बोलेरो फंस गई. इसी दौरान मालगाड़ी आ गई. इसके बाद मालगाड़ी और बोलेरो में जोरदार टक्कर हुई। हादसा फलोदी के खिरवा टोल नाके के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो कार के परखच्चे उड़ गए. हालांकि इस हादसे में कार सवार किसी शख्स की जान नहीं गई है. दरअसल मालगाड़ी आने से पहले कार में सवार सभी लोग उतर चुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब गाड़ी ट्रैक पर फंस गई थी, तब उसमें सवार लोगों ने उसे निकालने की कोशिश की, तभी फलौदी की तरफ से मालगाड़ी को आता देख वहां खड़े लोगों के हाथ-पांव फूल गए और वे भाग निकले, मालगाड़ी की टक्कर से बोलेरो करीब बीस फीट दूर जाकर गिरी.
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर