रायपुर में होटल वीडब्ल्यू कैन्यन के सामने नाले में बंदूक की 70 गोलियाँ मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि ये गोलियाँ इंसास और एलएमजी जैसे राइफल में इस्तेमाल होती हैं।
तेलीबांधा पुलिस ने गोलियाँ को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम फुंडहर में होटल के सामने छोकरा नाले में मछली पकड़ने वाले बच्चों को एक बिनडोरी (पाउच) में और खुले हुए कुछ कारतूस मिले।
पुलिस मौके पर पहुंची और नाले से कुल 84 कारतूस और दो खाली खोखा बरामद किया गया।
बरामद कारतूस में 303 बोर, एमएमके, इंसास आदि के कारतूस शामिल हैं।
पुलिस जांच कर रही है कि ये आवाज़ी या अभ्यास किए जाने वाले कारतूस हैं या जिंदा कारतूस।
बताया जा रहा है कि इन गोलियों का इस्तेमाल सुरक्षा बलों द्वारा किया जाता है।
एसएलआर, एके-47, इंसास, थ्री नॉट थ्री इन बंदूकों की गोली बरामद हुई है।
पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जांच जारी है।
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर