छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले 703 अभ्यर्थियों को अब साक्षात्कार के लिए चुना गया है।
इससे पहले, प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर 3597 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे। यह परीक्षा 24 जून से 27 जून तक आयोजित की गई थी।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 17 सेवाओं के 242 पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल विज्ञापन जारी किया था। इस परीक्षा में 1 लाख 58 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया था।
अब, 703 सफल अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए तैयार हैं, यह उनके सपनों को पूरा करने का अगला कदम है। उन सभी को शुभकामनाएं!
अधिक जानकारी के लिए, अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जा सकते हैं।
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर
- रायपुर: कमिश्नर प्रणाली में ‘विजिबल पुलिसिंग’ पर जोर, डॉ. संजीव शुक्ला ने दी थानों को सख्त हिदायत
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मौखिक बंटवारे से नहीं छिड़ेगा बेटियों का हक, पैतृक संपत्ति पर रहेगा समान अधिकार