WhatsApp Group

छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनियों के नए अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव का कार्यभार ग्रहण, 'ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को अग्रणी बनाने का लक्ष्य'
छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनियों के नए अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव का कार्यभार ग्रहण, 'ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को अग्रणी बनाने का लक्ष्य'

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ के नए अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने 4 अक्टूबर को पूर्वाह्न विद्युत सेवा भवन में कार्यभार ग्रहण किया। वे 2002 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं, उन्हें ऊर्जा विभाग के सचिव के साथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। हालही में वे प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं।

पदभार ग्रहण करने के बाद, डॉ. यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ को पॉवर सरप्लस स्टेट के रूप में पूरे देश में पहचाना जाता है और केंद्र सरकार में ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बात को बहुत महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा, ‘हमने ऊर्जा के क्षेत्र में बहुत कुछ हासिल किया है और आगे भी बहुत कुछ करने की जरूरत है। भविष्य में ऊर्जा की मांग पूरे देश ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ में भी तेजी से बढ़ने वाली है। इसलिए, हम बड़े स्तर पर विस्तार की योजना बना रहे हैं, चाहे वह थर्मल प्लांट हो, हाइडल पावर हो या रिन्यूएबल एनर्जी हो।’

इसे भी पढ़ें  रात 8 बजे सड़क पर बोतल खोलकर बैठ गए शराबी

डॉ. यादव ने आगे कहा, ‘भारत सरकार चाहती है कि हम राज्य में नई तकनीकों को अपनाएं और ऊर्जा उत्पादन बढ़ाएं। वे हमें हर तरह की सहायता देने को तैयार हैं, चाहे वह वित्तीय सहायता हो या कंसल्टेंसी।’

डॉ. यादव ने कहा कि हमें अब क्वालिटी ऑफ पॉवर पर ध्यान केंद्रित करना होगा। इसके लिए, स्मार्ट मीटर, नई योजना पीएम सूर्यघर योजना पर काम चल रहा है।

डॉ. यादव ने यह भी कहा कि पिछले पांच सालों से पॉवर के बारे में सीख रहे हैं। यहां के अधिकारी भी अगर कोई नया आइडिया हो, कुछ नया करना चाहते हैं तो उसे मुझसे साझा कर सकते हैं। हम एक टीम के रूप में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।