WhatsApp Group

श्री विष्णु देव साई | Shri Vishnu Deo Sai
श्री विष्णु देव साई | Shri Vishnu Deo Sai

छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के निर्देशों पर लोक निर्माण विभाग में 102 सब इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग ने हरी झंडी दिखा दी है! इस भर्ती में 86 सिविल और 16 विद्युत-यांत्रिकी के उप अभियंता के पद शामिल हैं।

ये तो बस शुरुआत है! इससे पहले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 128 अभियंताओं के पदों पर भर्ती निकाली गई थी। मुख्यमंत्री जी ने तेजी से विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के निर्देश दिए हैं और इन भर्तियों को तुरंत स्वीकृति मिल रही है। मुख्यमंत्री जी की विशेष पहल के चलते अब शासकीय सेवा में 6 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां होने वाली हैं!

छत्तीसगढ़ सरकार का युवाओं पर ध्यान

छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों में अवसर लगातार खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय जी के नेतृत्व में युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में लगातार पहल की जा रही है। अब तक 8 से अधिक विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, गृह विभाग, विधि विभाग, आदिम जाति कल्याण, वन एवं पर्यावरण विभाग में भर्ती प्रक्रिया जोरो शोरो से चल रही है।

इसे भी पढ़ें  ‘जियो - स्पेशियल तकनीक पर एकदिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न‘

बड़ी परियोजनाओं को मिलेगी गति

निर्माण एजेंसियों में तेजी से चल रही भर्ती प्रक्रिया से प्रदेश में बड़े पैमाने पर चल रही अधोसंरचना परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। ये भर्तियां छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और युवाओं को बेहतर भविष्य दिलाएंगी।