WhatsApp Group

महु ला वन भूमि पट्टा मिलही-श्रीमती तिजिया बाई उईके
महु ला वन भूमि पट्टा मिलही-श्रीमती तिजिया बाई उईके

उत्तर बस्तर कांकेर । कांकेर शहर के शिवनगर वार्ड निवासी श्रीमती तिजिया बाई उईके वन अधिकार मान्यता पत्र मिलने से बेहद खुश हैं। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज जिला पंचायत में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में उन्हें वन पट्टा मिलने पर खुशी का इजहार करते हुए उन्होंने कहा कि ’’मै ह सोंचे नई रेहेंव, मंहू ला घर के पट्टा मिलही, सरकार के बड़े कृपा हे, मोला आज वन अधिकार मान्यता पत्र मिले हे, जेकर खातिर मे ह बेहद खुश हों, अऊ मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करत हंव’’। उल्लेखनीय है कि आज कांकेर जिले मे पहली बार नगरीय क्षेत्र के 43 हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्र प्रदान किया गया है, जिससे शिवनगर वार्ड निवासी श्रीमती तिजिया बाई उईके भी लाभान्वित हुई हैं।

इसे भी पढ़ें  कांकेर में SSB जवान ने खुदकुशी की, सिर में गोली मारकर दी जान