WhatsApp Group

’राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 17 सितम्बर को करेगी जिले के प्रकरणों की सुनवाई’
’राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 17 सितम्बर को करेगी जिले के प्रकरणों की सुनवाई’

कोरिया ।  राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, केबिनेट मंत्री दर्जा डॉ किरणमयी नायक 17 सितम्बर को जिले के प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। यह सुनवाई 11 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय कलेक्टर सभा कक्ष में होगी। महिलाओं के उत्पीडन से संबंधित प्राप्त प्रकरणों पर सुनवाई की जायेगी। राज्य महिला आयोग के सचिव ने बताया कि सुनवाई के दौरान सभी पक्षकार अपने निर्धारित समय में उपस्थित होगे। उपस्थिति हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करेंगे। चेहरे, मुंह और नाक को ढकते हुए तीन लेयर वाले मास्क या मोटा कपड़े का रूमाल बांध कर आएंगे। सुनवाई के दौरान पक्षकारो के लिए सेनेटाईजर एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था
की जाएगी।

इसे भी पढ़ें  आईटीआई मनेन्द्रगढ़ एवं जनकपुर में 23 एवं 25 अगस्त को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन