धमतरी । वर्षीय श्री हेमनारायण साहू काफी खुश हैं, कि उन्हें आवेदन देते ही समाज कल्याण विभाग से तत्काल ट्रायसाइकिल मिल गई। दरअसल धमतरी तहसील के ग्राम परेवाडीह निवासी श्री हेमनारायण साहू दोनां पैरों से 90% अशक्त हैं। उन्हें दैनिक जीवन में कहीं भी आने-जाने में काफी दिक्कत होती थी। ऐसे में उन्हें समाज कल्याण विभाग की दिव्यांगजनों के लिए संचालित इस योजना की जानकारी मिली। उन्होंने कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा को आवेदन दिया, जिस पर फौरी कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर ने उप संचालक समाज कल्याण श्री एम.एल.पॉल को दिए। नतीजन श्री हेमनारायण को ट्रायसाइकिल मिल गई। श्री हेमनारायण ने समाज कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन का साधुवाद किया जिनकी बदौलत उन्हें ट्रायसाइकिल मिली। ट्रायसाइकिल मिलने पर श्री साहू के चेहरे में संतोष के भाव उभर आए, क्योंकि अब इसके सहारे वे अपने दैनिक कार्य आसानी से कर सकेंगे।
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर