WhatsApp Group

सिविल ड्रेस में दुर्ग पुलिस की मॉर्निग गश्त, अपराधियों पर नकेल कसने चलाया अभियान
सिविल ड्रेस में दुर्ग पुलिस की मॉर्निग गश्त, अपराधियों पर नकेल कसने चलाया अभियान

दुर्ग। शहर में बढ़ते अपराध को देखते हुऐ अपराधियों पर नकेल कसने दुर्ग पुलिस ने अनोखा अभियान चलाया । अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को समझाने के लिए दुर्ग पुलिस की टीम खुद सिविल ड्रेस में फील्ड में पहुंची । एसएसपी बीएन मीणा के निर्देश पर पब्लिक कनेक्टिविटी पर काम जोरों पर चल रहा है । वहीं पिछले दिनों के अपराध को देखते हुए अभियान और तेज़ हो गया है । एडिशनल एसपी संजय ध्रुव के नेतृत्व में चैन स्नेचिंग, चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों पर नकेल कसने चलाए गए अभियान में अलग-अलग जगहों में दुर्ग पुलिस के जवान और अधिकारी तैनात रहे ।

इसे भी पढ़ें  राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध: मंत्री गुरू रूद्रकुमार

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *