मुंगेली । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से विश्राम गृह में मुंगेली जिले के नागरिकों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होने मुख्यमंत्री श्री बघेल से शहर के मध्य से गुजरने वाली जीवनदायिनी आगर नदी के सौंदर्यीकरण की मांग की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनके आवेदन को गंभीरता से लिया और आगर नदी के सौंदर्यीकरण का आश्वासन दिया तथा संबंधित अधिकारियों को डी.पी.आर तैयार कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि आगर नदी के दोनों तट पर कटाव रोकने के लिए वृक्षारोपण, पीचिंग, चाौपाटी एवं गार्डन आदि विकसित किया जाएगा। इसके निर्माण से नगर वासियों को स्वच्छ पर्यावरण, बच्चों एवं बड़ों के लिए बेहतर मनोरंजन का साधन उपलब्ध होगा। वहीं नदी के पानी को रोकने से भूजल स्तर में वृद्धि भी होगी। इस अवसर पर जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित थे।
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर