रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाराजा चक्रधर सिंह की 7 अक्टूबर को पुण्यतिथि पर नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि रायगढ़ के महाराजा चक्रधर सिंह ने संगीत और कला के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को पूरे देश में सम्मान दिलाया। उनकी कला के प्रति अगाध श्रद्धा और कौशल ने शास्त्रीय नृत्य शैली में रायगढ़ घराना को स्थापित किया। उन्होंने संगीत और शास्त्रीय नृत्य कला की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान दिया।
महाराजा चक्रधर सिंह ने नृत्य और संगीत विधा की अनेक साहित्यिक कृतियों की रचना की। राज्य सरकार ने उनके सम्मान और स्मृति में कला और संगीत के क्षेत्र में राज्य अलंकरण सम्मान स्थापित किया है। इसके साथ ही कला और संगीत की उनकी धरोहर को आगे ले जाने के लिए हर वर्ष रायगढ़ में अखिल भारतीय चक्रधर समारोह का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव माध्यम से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक नृत्य कला को भी वैश्विक परिदृश्य में स्थापित करने का प्रयास राज्य सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि महाराजा चक्रधर सिंह के संगीत और कला के क्षेत्र में योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
- रायपुर: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर कड़ा पहरा; SUDA ने जारी किए सख्त निर्देश, लगेगा भारी जुर्माना
- छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की 518 प्राध्यापकों की अंतिम संशोधित वरिष्ठता सूची, रायपुर समेत प्रदेश भर में आदेश प्रभावी
- ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास: पुष्पा 2 को पछाड़ बनी भारत की सबसे बड़ी सिंगल लैंग्वेज फिल्म, छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में भी धूम
- बिलासपुर: ड्यूटी से गायब 10 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर गिरी गाज, CMHO डॉ. शुभ्रा गढ़ेवाल के औचक निरीक्षण से विभाग में हड़कंप
- बिलासपुर: PM आवास दिलाने के नाम पर जेवर ठगने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया गिरोह
- बस्तर की कांगेर घाटी में मिली अनोखी ‘ग्रीन गुफा’, जल्द शुरू होगा रोमांचक सफर; देखें क्या है इसकी खासियत
- रायपुर मतदाता सूची: 5.11 लाख वोटरों के नाम कटने की तैयारी, कहीं आपका नाम तो नहीं? SIR प्रक्रिया तेज
- बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नारियल भूसे की आड़ में ले जा रहे थे ₹6 करोड़ का गांजा, ओडिशा से राजस्थान जा रहा था ट्रक
- गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर दिखेगा छत्तीसगढ़ का गौरव, जनजातीय वीर नायकों के ‘डिजिटल संग्रहालय’ की झांकी चयनित
- सूरजपुर में बाघ का शिकार: रक्षक ही बना भक्षक, महिला सरपंच और पति समेत 7 गिरफ्तार