बिलासपुर । प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुर्नवास तथा वाणिज्यिक कर मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल आज जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मल्हार पहुंचे। नवरात्रि के प्रथम दिन उन्होने डिडिनेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की और कलश स्थापना के कार्यक्रम में शामिल हुए।
श्री अग्रवाल ने प्रदेश की तरक्की उन्नति और विकास तथा प्रदेश के सभी नागरिक सुख शांति से जीवन यापन करे, इसके लिए देवी माॅं से कामना की। श्री अग्रवाल ने कहां की मल्हार के पुरातात्विक, ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए आवश्यकता अनुसार विकास के कार्य तथा यहा कि समस्याओं का समाधान हो इस दिशा मे प्रयास करेंगे। मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने श्री अग्रवाल का स्वागत किया और उन्हे स्मृति चिन्ह भेट किये। इस अवसर पर श्री विजय केशरवानी तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तथा मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित थे।
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर