गरियाबंद । दरअसल, जिला सहकारी बैंक से राजीव गांधी न्याय योजना के तहत किसानों को बोनस की राशि बांटी जा रही है। हजारों की संख्या में किसान बुधवार को बैंक पहुंचे थे। दोपहर में अचानक बैंक में रुपए खत्म हो गए। इसकी जानकारी किसानों को लगी तो वे भड़क गए। सुबह से लाइन में लगे किसानों का गुस्सा फूट पड़ा।
किसान नेशनल हाइवे 130सी पर बैठ गए और तत्काल राशि देने की मांग करने लगे। घंटे भर तक हंगामा चलता रहा।जिला नोडल अधिकारी अविनाश शर्मा ने बताया कि 71627 किसानों के लिए 52 करोड़ 71 लाख 19 हजार रुपए शासन की ओर से जिले के सहकारी बैंक में ट्रांसफर किए गए हैं। इन्हें 9 अलग-अलग ब्रांचों को भेजा गया है। सर्वर पर अत्यधिक लोड होने के कारण राशि पहुंचने में विलंब हो रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक 32061 किसानों के खाते में राशि पहुंच चुकी है। जिले में कैश इंश्योरेंस लिमिट 1 करोड़ रुपए तक है, इसे आज बढ़ाकर ढाई करोड़ किया गया है।
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर