WhatsApp Group

BJP नेता से मिलने जेल पहुंचे पूर्व CM रमन सिंह
BJP नेता से मिलने जेल पहुंचे पूर्व CM रमन सिंह

कवर्धा । हिंसा मामले में एक बार फिर सियासी पारा चढ़ने लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह गुरुवार को जेल में बंद BJP के प्रदेश मंत्री विजय शर्मा से मुलाकात करने पहुंचे। अंदर क्या बातचीत हुई, यह तो पूर्व CM ने साझा नहीं किया, लेकिन प्रदेश सरकार पर जरूर गंभीर आरोप लगाए। रमन सिंह ने कहा कि भगवा झंडा उठाने वालों को जेल भेजा जा रहा है। मंत्री मोहम्मद अकबर ने ये किया है। साजिश के तहत बेगुनाह लोगों को जेल में डाला गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि भगवा झंडा के सम्मान में जो लोग खड़े होते हैं, उनकी जगह इस सरकार में जेल है। कहा कि 15 साल उन्होंने भी सरकार चलाई, लेकिन इस प्रकार की स्थिति नहीं देखी। इस तरह की नीति पहली बार दिख रही है। उन्होंने कहा कि 80 के आसपास लोगों को यहां से लेकर दुर्ग जेल में ठूंस दिया गया। कहा कि समय बदलता है, वक्त हर बात का हिसाब लेता है। उसके बदलते ही जनता इसका जवाब देगी।

इसे भी पढ़ें  (बड़ी खबर) छत्तीसगढ़ : दोस्तों के साथ घूमने निकले नायब तहसीलदार सहित 3 की सड़क हादसे में मौत…

रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की चर्चा देश में है। धर्म की रक्षा करने वाले बहुसंख्यकों को तुष्टिकरण की राजनीति के लिए कुचला जा सकता है। कवर्धा में कुचला जा रहा है। जो कबीर, शंकराचार्य की नगरी है, वहां यह सब हो रहा है। पुलिस और प्रशासन ये सब किसके इशारे पर कर रहा है। जिसने एक झापड़ नहीं मारा, उनके ऊपर ऐसे मामले दर्ज कराए जा रहे हैं। पूर्व CM हर साल की तरह इस बार भी दिवाली में अपने पैतृक जिला कवर्धा पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें  रायपुर : कबीरधाम जिले के 101 स्कूलों में होगी सुगम पेयजल व्यवस्था

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *