WhatsApp Group

corona, 88 प्रतिशत को पहला टीका
corona, 88 प्रतिशत को पहला टीका

नई दिल्ली। देश में सोमवार तक कोविड वैक्सीन की 123 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने बताया कि सोमवार शाम सात बजे तक 70 लाख (70,85,126) से अधिक खुराक दी गई थीं। इसने कहा कि देर रात तक अंतिम आंकड़े आने के बाद इस संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

गौरतलब है कि देशव्यापी वैक्सीनेशन अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ था जब पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाया गया था। अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का वैक्सीनेशन दो फरवरी से शुरू हुआ था। देश में 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत एक अप्रैल से हुई थी, जबकि एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ।

वहीं, उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां 16 करोड़ से अधिक कोविड-19 वैक्सीन का सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ”जीवन एवं जीविका को सुरक्षित करते हुए उत्तर प्रदेश 16 करोड़ से अधिक कोविड-19 रोधी टीके का सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है। यह उपलब्धि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं कर्तव्यनिष्ठ स्वास्थ्य कर्मियों के अथक परिश्रम को समर्पित है। आप भी अवश्य लगवाएं ‘टीका जीत का’।”

इसे भी पढ़ें  रेल मंत्री पियूष गोयल का स्वीटज़रलैंड के परिवहन मंत्री सुश्री सोमारुगा के साथ बैठक

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *