WhatsApp Group

CM Bhupesh Baghel, मुख्यमंत्री ने नन्ही लोक गायिका आरू के गायन को सराहा
CM Bhupesh Baghel, मुख्यमंत्री ने नन्ही लोक गायिका आरू के गायन को सराहा

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों से स्कूली बच्चों के अध्ययन-अध्यापन का नुकसान न होने देने की समझाइश दी। मुख्यमंत्री की समझाइश पर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सहर्ष हड़ताल वापस लेने और 29 दिसंबर से स्कूलों में अध्यापन कार्य करने की घोषणा की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष श्री मनीष मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष श्री सी.डी. भट्ट एवं श्री सिराज बख्त, सचिव श्री सुखनंदन यादव, प्रवक्ता श्री बसंत कौशिक एवं श्री राजकुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन अपनी मांग को लेकर बीते 18 दिनों से हड़ताल पर था।

इसे भी पढ़ें  एमडीएम के कुकिंग कास्ट, रसोईया मानदेय की राशि के अंतरण प्रक्रिया का शुभारंभ

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *