रायपुर, 2 जून 2021
जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड स्थित खारून नदी में ठकुराईनटोला घाट के पास लक्ष्मण झूला के निर्माण के लिए 19 करोड़ 40 लाख 35 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। मुख्य अभियंता महनदी गोदावरी कछार जल संसाधन रायपुर द्वारा लक्ष्मण झूला निर्माण योजना के तहत सस्पेंशन ब्रिज को मंदिर से जोड़ने हेतु स्टील फूट ब्रिज का निर्माण, नदी के दोनों तटों का सुरक्षात्मक कार्य, पी.सी.सी. एबेटमेंट का निर्माण, रिटेनिंग वॉल, दोनों तटों में गार्डन, म्यूजिकल फांउनटेन एवं मनोरंजन केन्द्र का निर्माण, बांउण्ड्रीवॉल, सड़क, विद्युतीकरण, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। ठकुराईनटोला घाट एवं मंदिर परिसर के इलाके के विकास के लिए स्वीकृति दिए जाने पर अंचल के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताया है।
क्रमांकः 830/नसीम/
Source: http://dprcg.gov.in/
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर