राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव श्री गुरूचरण सिंह होरा ने मुलाकात की। राज्यपाल ने उनका टोकियो ओलम्पिक में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिलने पर शुभकामनाएं दी। साथ ही उनका सम्मान किया। सुश्री उइके ने कहा कि वहां पर जाकर भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और उन्होंने कामना की कि भारतीय खिलाड़ी ओलम्पिक में अधिक से अधिक पदक जीते और देश का नाम रोशन करें।
श्री होरा ने बताया कि उन्हें टोकियो में होने वाले ओलम्पिक में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है। वे छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के पदाधिकारी होने के नाते शामिल होंगे। श्री होरा ने राज्यपाल को ओलम्पिक संघ की गतिविधियों से भी अवगत कराया। इस अवसर पर श्री गिरीश अग्रवाल एवं श्री बसीर अहमद खान उपस्थित थे।
- रायपुर: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर कड़ा पहरा; SUDA ने जारी किए सख्त निर्देश, लगेगा भारी जुर्माना
- छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की 518 प्राध्यापकों की अंतिम संशोधित वरिष्ठता सूची, रायपुर समेत प्रदेश भर में आदेश प्रभावी
- ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास: पुष्पा 2 को पछाड़ बनी भारत की सबसे बड़ी सिंगल लैंग्वेज फिल्म, छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में भी धूम
- बिलासपुर: ड्यूटी से गायब 10 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर गिरी गाज, CMHO डॉ. शुभ्रा गढ़ेवाल के औचक निरीक्षण से विभाग में हड़कंप
- बिलासपुर: PM आवास दिलाने के नाम पर जेवर ठगने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया गिरोह
- बस्तर की कांगेर घाटी में मिली अनोखी ‘ग्रीन गुफा’, जल्द शुरू होगा रोमांचक सफर; देखें क्या है इसकी खासियत
- रायपुर मतदाता सूची: 5.11 लाख वोटरों के नाम कटने की तैयारी, कहीं आपका नाम तो नहीं? SIR प्रक्रिया तेज
- बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नारियल भूसे की आड़ में ले जा रहे थे ₹6 करोड़ का गांजा, ओडिशा से राजस्थान जा रहा था ट्रक
- गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर दिखेगा छत्तीसगढ़ का गौरव, जनजातीय वीर नायकों के ‘डिजिटल संग्रहालय’ की झांकी चयनित
- सूरजपुर में बाघ का शिकार: रक्षक ही बना भक्षक, महिला सरपंच और पति समेत 7 गिरफ्तार