Posted inDhamtari / धमतरी

गणेश उत्सव समिति को कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करने निर्देश

धमतरी । सितंबर से गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसके संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री पीएस एल्मा ने कोविड -19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का आदेश जारी किया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने कहा है कि आयोजन समितियों को आदेशित […]

Posted inAmbikapur / अंबिकापुर

अंतिम छोर के घरों तक बिजली की पहुंच सुनिश्चित करें: रेणुका सिंह

अम्बिकापुर । जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने मैनपाट में जनपद कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में केंद्रीय एवं राज्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभी भी दूर दराज के बसाहटों में बिजली नहीं पहुंच पाई है। जिन बसाहटों में अब तक बिजली नहीं पहुँची है उसका सर्वे कर […]

Posted inDurg / दुर्ग

दिव्यांगजनों के लिए 30 सितंबर तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेगा शिविर

दुर्ग । जिले में दिव्यांगजनों को समान अवसर प्रदान करने और एक समावेशी समाज में जीवन के सभी पहलुओं में पूर्ण भागीदारी निभाने में सक्षम बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग के द्वारा 13 से  30 सितंबर तक विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम […]

Posted inJagdalpur / जगदलपुर

क्वांटीफायबल डाटा आयोग 15 सितंबर तक बस्तर संभाग के दौरे पर

जगदलपुर । राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण कर क्वांटीफायबल डाटा एकत्रित करने के लिए गठित क्वांटीफायबल डाटा आयोग 13 सितंबर से 15 सितंबर तक बस्तर संभाग के दौरे पर रहेगा। आयोग के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्वांटीफायबल आयोग के अध्यक्ष और सचिव 13 […]

Posted inKorba / कोरबा

दुर्घटना में तीन साल पहले अपंग हुए युवक का सहारा बनी लोक अदालत

कोरबा । लगभग तीन साल पहले सड़क दुर्घटना में घायल होकर अपंग हुए द्वारिका प्रसाद को आज लोक अदालत में राज़ीनामा के द्वारा बीस लाख रुपए की मुआवज़ा राशि देने का फ़ैसला हुआ है। सड़क दुर्घटना में बुरी तरह धायल होकर अपंग हुआ यह युवक अदालत में आने में असमर्थ था, तो आज लोक अदालत […]

Posted inKorba / कोरबा, Bilaspur / बिलासपुर

नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 5444 प्रकरणों का हुआ निराकरण

कोरबा । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा एवं छत्तीसगढ़  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा जिला एवं तहसील स्तर पर हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में सभी मामलों से संबंधित छह हजार 773 प्रकरण  रखे गए थे जिसमें से पांच हजार 444 […]

Posted inJashpur / जशपुर

गिरदावरी कार्य, डबरी आंगनबाड़ी भवन निर्माण एवं चाय की खेती का अवलोकन

जशपुर । नगर  कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने मनोरा विकासखंड में नए चाय बागान तैयार करने के लिए उपयुक्त जमीन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम सुश्री ज्योति बबली बैरागी कुजूर,  जनपद सीईओ श्री अनिल तिवारी, तहसीलदार सहित अन्य राजस्व अमला उपस्थित थे। कलेक्टर ने मनोरा के सोगड़ा, ओरडीह, आस्ता अम्बाकोना, धरधरी एवं गोरियाटोली […]

Posted inMahasamund / महासमुंद

वरुण राज्य स्तरीय तीरंदाजी में होंगे शामिल

महासमुंद ।  शालेय खेल के अंतर्गत संभाग स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता कृष्णा पब्लिक स्कूल रायपुर में 11 सितंबर को हुई। जिसमें शा.प्रा.शाला धरमपुर संकुल लमकेनी, बागबाहरा के पूर्व छात्र वरुण पटेल (शा.उच्च प्रा.शाला सम्हर में अध्ययनरत) का चयन राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2021 के लिए हुआ है।    प्रतियोगिता ज़िला कोंडागांव में होगी। वर्ष 2019 में वरुण […]

Posted inNarayanpur / नारायणपुर

सूरज की रोशनी से दूर होगा शहरों एवं ग्रामों में रात का अंधेरा

नारायणपुर । जिले की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिले के नगरीय क्षेत्र एवं अंदरूनी गांवों को सौर ऊर्जा से रौशन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों में 63 नग सोलर हाईमास्ट लाइट लगायी गयी है। जिसकी ऊंचाई 9 मीटर है, जिससे 40 मीटर दूर तक सड़क […]

Posted inNarayanpur / नारायणपुर

मनरेगा योजना श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में है मील का पत्थर

नारायणपुर ।  श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मील का पत्थर साबित हुई है। जिले में स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों की सुलभता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के फलस्वरुप महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों के 9 […]