धमतरी । प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा समय-समय पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों सहित अस्पताल, स्कूल इत्यादि का औचक निरीक्षण करते रहते हैं। आज इसी कड़ी में कलेक्टर श्री एल्मा ने स्थानीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल बठेना और जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। वे सुबह नौ बजे स्वामी […]
Author Archives: Gopeshwar
गृहमंत्री ने अस्पताल पहुंच कर घायल जवानों का कुशलक्षेम जाना
रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सुकमा जिले के मरईगुड़ा लिङ्गलपल्ली सीआरपीएफ कैम्प में घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आज रायपुर के नारायणा और रामकृष्ण अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती घायल जवानों से मिलकर उनसे बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से भी घायल जवानों के संबंध […]
मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण
रायपुर । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने आज दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ननकट्ठी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने सर्वप्रथम भक्त माता कर्मा की मूर्ति स्थापना कर साहू समाज के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान मंत्री गुरु […]
छत्तीसगढ़ के सूफी गायक और संगीतकार मदन सिंह चौहान को मिला पद्मश्री सम्मान
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सूफी गायक और संगीतकार मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में श्री मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से विभूषित किया। […]
100 साल पुराने मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम रानीतराई में आयोजित होने वाले मड़ई मेले में पहुंचे। यह मड़ई मेला जिले में लगने वाले सबसे आरंभिक मड़ई मेलों में से एक है तथा पाटन ब्लॉक के सबसे बड़े मेले में से एक है। इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री […]
संघर्ष का दूसरा नाम है शहीद नंदकुमार पटेल : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि शहीद श्री नंदकुमार पटेल हमेशा सक्रिय रहते हुए किसान, मजदूर, आदिवासी, महिला एवं युवाओं के उत्थान व विकास के लिए लगातार काम करते रहे। शहीद श्री नंदकुमार पटेल संघर्ष का दूसरा नाम थे। उनका छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर, किसानों, आदिवासी मजदूरों, महिलाओं व युवाओं सहित […]
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद नंदकुमार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले के विकासखण्ड मुख्यालय खरसिया में शहीद श्री नंदकुमार पटेल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। लगभग साढे़ 10 फीट ऊंची यह प्रतिमा विश्राम गृह के सामने स्थापित की गई है, इसे तांबा, जिंक, लेड व टिन के मिश्र धातु से तैयार किया गया है। शहीद नंद […]
चरित्र शंका में महिला से मारपीट
कोरिया । छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला के साथ मारपीट किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही पति ने की है। बताया गया कि पति महिला पर चरित्र शंका करता था। इसलिए उसके साथ मारपीट की गई है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब महिला […]
झीरम घाटी की न्यायिक जांचः कांग्रेस ने रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपने पर जताई आपत्ति
रायपुर। झीरम घटना की जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग के राज्यपाल को रिपोर्ट सौंपे जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पूरे प्रकरण में पूर्ववर्ती सरकार के साथ एनआईए की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए राज्य सरकार से नए सिरे से जांच के लिए वृहद न्यायिक आयोग […]
दो सिर, चार हाथ व दो पैर वाले अद्भुत युवाओं की मौत पर सवाल
बलौदाबाजार। जिले के दो सिर, चार हाथ व दो पैर वाले अद्भुत युवा शिवराम व शिवलाल की मौत के बाद एक वीडियो वायरल हुआ है। दोनों बालक वीडियो में पिता द्वारा प्रताड़ित करने व शिकायत के बाद भी लवन पुलिस पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक […]
