बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़: जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों में देरी और लापरवाही को लेकर कलेक्टर दीपक सोनी ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने काम में ढिलाई बरतने वाले 5 ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है, जबकि 70 ठेकेदारों पर जुर्माना लगाया गया है।
ब्लैकलिस्ट किए गए ठेकेदारों में सौमित्र कन्सट्रक्शन जांजगीर, परिजात कन्सट्रक्शन जांजगीर, रेखचंद अग्रवाल रायपुर, राघव कन्सट्रक्शन जांजगीर और सुनील अग्रवाल बाराद्वारा शामिल हैं।
बार-बार चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरे ठेकेदार
कलेक्टर ने बताया कि इन सभी ठेकेदारों को बार-बार चेतावनी और नोटिस दिए गए थे, लेकिन उनके काम में कोई सुधार नहीं आया। इसके बाद उन पर यह कार्रवाई की गई है।
इंजीनियरों को भी दी चेतावनी
कलेक्टर दीपक सोनी ने जल जीवन मिशन के कार्यों की निरंतर निगरानी रखने के लिए विभाग के सभी इंजीनियरों को भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों द्वारा कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता की जांच करते रहें और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर
- रायपुर: कमिश्नर प्रणाली में ‘विजिबल पुलिसिंग’ पर जोर, डॉ. संजीव शुक्ला ने दी थानों को सख्त हिदायत
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मौखिक बंटवारे से नहीं छिड़ेगा बेटियों का हक, पैतृक संपत्ति पर रहेगा समान अधिकार