बलौदाबाज़ार के लवन अंचल की सावित्री साहू ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है जिससे पूरे क्षेत्र को गर्व हो रहा है। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा आयोजित सुबेदार, उपनिरीक्षक, सवर्ग, प्लाटून कमांडर भर्ती 2021 में, सावित्री का चयन सब-इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है।
सावित्री का जन्म लवन क्षेत्र के कोयदा गांव में एक साधारण कृषक परिवार में हुआ। अपनी प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने हाईस्कूल बोखदा से और हायर सेकेंडरी शिक्षा शहीद वीर नारायण विद्यालय, लवन से पूरी की।
बीई तक की पढ़ाई इंजीनियरिंग कॉलेज जगदलपुर से पूरी करने के बाद, सावित्री ने अपनी प्रतिभा और मेहनत को और निखारा। छात्र जीवन से ही सावित्री को खेलकूद में गहरी रुचि थी। कॉलेज के दौरान वो कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक और लंबी दौड़ में सक्रिय रूप से भाग लेती थीं। अपनी दृढ़ता और लगन ने उन्हें आज इस प्रतिष्ठित पद तक पहुँचाया है।
सावित्री की सफलता एक प्रेरणा है, खासकर उन युवाओं के लिए जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। उनकी कहानी बताती है कि कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
- रायपुर: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर कड़ा पहरा; SUDA ने जारी किए सख्त निर्देश, लगेगा भारी जुर्माना
- छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की 518 प्राध्यापकों की अंतिम संशोधित वरिष्ठता सूची, रायपुर समेत प्रदेश भर में आदेश प्रभावी
- ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास: पुष्पा 2 को पछाड़ बनी भारत की सबसे बड़ी सिंगल लैंग्वेज फिल्म, छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में भी धूम
- बिलासपुर: ड्यूटी से गायब 10 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर गिरी गाज, CMHO डॉ. शुभ्रा गढ़ेवाल के औचक निरीक्षण से विभाग में हड़कंप
- बिलासपुर: PM आवास दिलाने के नाम पर जेवर ठगने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया गिरोह
- बस्तर की कांगेर घाटी में मिली अनोखी ‘ग्रीन गुफा’, जल्द शुरू होगा रोमांचक सफर; देखें क्या है इसकी खासियत
- रायपुर मतदाता सूची: 5.11 लाख वोटरों के नाम कटने की तैयारी, कहीं आपका नाम तो नहीं? SIR प्रक्रिया तेज
- बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नारियल भूसे की आड़ में ले जा रहे थे ₹6 करोड़ का गांजा, ओडिशा से राजस्थान जा रहा था ट्रक
- गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर दिखेगा छत्तीसगढ़ का गौरव, जनजातीय वीर नायकों के ‘डिजिटल संग्रहालय’ की झांकी चयनित
- सूरजपुर में बाघ का शिकार: रक्षक ही बना भक्षक, महिला सरपंच और पति समेत 7 गिरफ्तार