WhatsApp Group

बस्तर दशहरा पर्व: मुख्यमंत्री श्री साय ने की सफल आयोजन के लिए समीक्षा बैठक, मुरिया दरबार 15 अक्टूबर को होगा
बस्तर दशहरा पर्व: मुख्यमंत्री श्री साय ने की सफल आयोजन के लिए समीक्षा बैठक, मुरिया दरबार 15 अक्टूबर को होगा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने देश के ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के सफल आयोजन के लिए एक समीक्षा बैठक ली।

उन्होंने इस दौरान बस्तर दशहरा पर्व की गरिमा के अनुरूप सफल आयोजन के लिए सर्व संबंधितों को सौंपे गए दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।

75 दिन तक चलने वाला बस्तर दशहरा पर्व हरेली अमावस्या के दिन पाट जात्रा पूजा विधान के साथ 4 अगस्त 2024 से शुरू हो गया है और 19 अक्टूबर 2024 तक मनाया जाएगा।

इस दशहरा पर्व में विभिन्न जनजातीय समुदायों की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भावना का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री श्री साय को बस्तर दशहरा उत्सव समिति द्वारा तिथिवार विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी।

इसमें बताया गया कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के दौरान 15 अक्टूबर 2024 को मुड़िया दरबार का आयोजन होगा।

बस्तर दशहरा को भव्य रूप देने के लिए बस्तर मड़ई, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट, एक पेड़ बस्तर के देवी-देवताओं के नाम, बस्तर टूरिस्ट सर्किट, दसरा पसरा, नगरगुड़ी टेंट सिटी, टूरिज्म ट्रेवलर्स आपरेटर मीट, देव सराय, स्वच्छता पखवाड़ा जैसे विविध कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें  उत्तर बस्तर कांकेर : फसल विविधीकरण अपनाने किसानों को प्रोत्साहित करने कलेक्टर ने दिये निर्देश

बस्तर दशहरा पर्व में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष यात्री बसों के संचालन के सम्बंध में भी चर्चा की गई।

4 अगस्त को पाट जात्रा पूजा विधान से शुरू हुए ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व 2024 के अंतर्गत 2 अक्टूबर को काछनगादी पूजा विधान, रेलामाता पूजा विधान5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक प्रतिदिन नवरात्रि पूजा विधान, रथ परिक्रमा पूजा विधान12 अक्टूबर को मावली परघाव विधान15 अक्टूबर को काछन जात्रा पूजा विधान और मुरिया दरबार16 अक्टूबर को कुटुम्ब जात्रा पूजा विधान19 अक्टूबर को मावली माता जी की डोली की विदाई पूजा विधान आयोजित है।

मुरिया दरबार

मुरिया दरबार में विभिन्न जनजातीय समुदायों के प्रमुख, नेता और प्रशासनिक अधिकारी मिलकर संस्कृति, परंपरा और प्रथाओं को सहेजने और सामुदायिक मांग और समस्याओं पर विचार करते हैं।

इस वर्ष 15 अक्टूबर 2024 को मुरिया दरबार का आयोजन किया जायेगा। मुरिया दरबार आयोजन के 10 दिन बाद बस्तर संभाग के मांझी, चालकी, मेम्बर, मेम्बरीन, पुजारी, कोटवार, पटेल, मातागुड़ी के मुख्य पुजारियों का सम्मेलन आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

इसे भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का आध्यात्मिक मिलन: जगद्गुरु रामानंदाचार्य से मुलाकात

ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा कई अभिनव पहल की जा रही है। द बस्तर मड़ई के अंतर्गत बस्तर की प्राकृतिक सौन्दर्य, एतिहासिक और पुरातत्विक स्थलों, एडवेंचर स्थलों, सांस्कृतिक स्थलों से पर्यटकों को अवगत कराने के लिए प्रशासन द्वारा “द बस्तर मड़ई” की अवधारणा तैयार की गयी है।

बस्तर मड़ई के अंतर्गत 21 सितम्बर को सामूहिक नृत्य कार्यक्रम21 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक बस्तर हाट-आमचो खाजा24 सितम्बर को सिरहासार परिसर मैदान में बस्तर नाचा27 सितम्बर को पारंपरिक लोक संगीत29 सितम्बर को बस्तर की कहानियां और हास्य कवि सम्मेलन30 सितम्बर को बस्तरिया नाचा जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 2 अक्टूबर से बस्तर दशहरा 2024 की समाप्ति तक बस्तर के पारंपरिक व्यंजन के स्टॉल लगाए जाएंगे।

इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री महेश कश्यप तथा विधायक द्वय श्री किरण सिंहदेव और सुश्री लता उसेंडी और मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन तथा मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानन्द, श्री बसवराजू एस, श्री राहुल भगत और सचिव अन्बलगन पी, आयुक्त बस्तर श्री डोमन सिंह, बस्तर कलेक्टर श्री विजय दयाराम, एसपी श्री शलभ सिन्हा उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें  छत्रपति शिवाजी महाराज का 'वाघ नख' लंदन के म्यूजियम से भारत लाया गया

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *