भिलाई: भिलाई नगर पालिक निगम ने प्रशासनिक बदलाव करते हुए पांच जोन में पांच नए जोन आयुक्त और कार्यपालन अभियंता नियुक्त किए हैं।
नए नियुक्तियां:
- जोन क्रमांक 1 (नेहरू नगर): जोन आयुक्त – अजय सिंह राजपूत, कार्यपालन अभियंता – अखिलेश चंद्राकर
- जोन क्रमांक 02 (वैशाली नगर): जोन आयुक्त – सुश्री येशा लहरे, कार्यपालन अभियंता – अरविंद शर्मा
- जोन क्रमांक 03 (मदर टेरेसा नगर): जोन आयुक्त – बी.के.वर्मा (कार्यपालन अभियंता भी),
- जोन क्रमांक 04 (शिवाजी नगर खुर्सीपार): जोन आयुक्त – सतीश यादव, कार्यपालन अभियंता – रवि सिन्हा
- जोन क्रमांक 05 (सेक्टर 06): जोन आयुक्त – कुलदीप गुप्ता (कार्यपालन अभियंता भी)
नए जोन आयुक्तों की जिम्मेदारियां:
- पांचों जोन आयुक्त शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित करेंगे।
- 17 सितंबर से शुरू होने वाले “स्वच्छता ही सेवा” अभियान और “स्वच्छता सर्वेक्षण 2024” के लिए कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करेंगे।
- आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को रिपोर्ट पेश करेंगे।
यह प्रशासनिक बदलाव भिलाई के विभिन्न जोन में सुचारू प्रशासन और जनता की सुविधा के लिए किया गया है।