WhatsApp Group

15726109395dbc237b77f597.63255144, मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य योजना आयोग के न्यूज़ लेटर दिशा का विमोचन किया
15726109395dbc237b77f597.63255144, मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य योजना आयोग के न्यूज़ लेटर दिशा का विमोचन किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य स्थापना के दिन मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य योजना आयोग द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक न्यूज लेटर ‘दिशा’ के अक्टूबर माह 2019 के प्रथम अंक का विमोचन किया. राज्य योजना आयोग के द्वारा राज्य सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं, विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी सम्बंधित विभाग एवं लोगों तक पहुचने के लिए इस पत्रिका का शुरुआत किया जा रहा है.

इस अवसर पर राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह, राज्य योजना आयोग के सदस्य के. सुब्रमणियम, मुख्यमंत्री के योजना सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी और राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव डॉ. जेएस विरदी उपस्थित थे

इसे भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव: महिलाओं के लिए सरकार की योजनाओं का प्रदर्शन, महतारी वंदना योजना सबसे आगे

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *