WhatsApp Group

2B587E3E600261AD5C109CF303CB417E, करेंट लगने से दिव्यांग हुए राजेश को 50 हजार की आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे भी सहयोग करने की आश्वासन दिया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जन-चौपाल भेंट-मुलाकात में कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के ग्राम कुण्डा के राजेश मरार के लिए 50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की। करेंट लगने की वजह से इलाज के दौरान डॉक्टरों को उनके दोनों हाथ और बायां पैर काटना पड़ गया। शारीरिक रूप से गंभीर अक्षमता के कारण उसे जीवन-यापन में कठिनाई हो रही है।

मुख्यमंत्री के रायपुर स्थित शासकीय निवास में आज जन-चौपाल भेंट-मुलाकात में राजेश ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर अपनी परेशानी बताई। मुख्यमंत्री ने उनकी परेशानी देखते हुए तत्काल 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। श्री बघेल ने आगे भी उनकी मदद करने का आश्वासन दिया। 25 वर्षीय राजेश पिछले साल 11 सितम्बर 2018 को काम के दौरान खंबे में करेंट आने से चिपक गया था। मजदूरी कर जीवन-यापन करने वाला राजेश इस हादसे के बाद से शत-प्रतिशत दिव्यांग हो गया है।

इसे भी पढ़ें  छत्तीसगढ़: उप मुख्यमंत्री से मिले संभाग आयुक्त, राजस्व प्रकरणों पर हुई चर्चा

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *