राजनांदगांव जिले के विकासखंड मुख्यालय अंबागढ़ चौकी और विकासखंड मुख्यालय छुरिया में आज युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। मोहला-मानपुर विधायक इन्द्रशाह मंडावी ने अंबागढ़ चौकी में तथा खुज्जी विधायक छन्नी साहू ने छुरिया में विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया।

विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव में लोक नृत्य, लोकगीत, तत्कालिक भाषण, सुआ, पंथी, करमा नृत्य, राउत नाचा, फुगडी, भौंरा, गेड़ी दौड़, पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता, छत्सतीगढ़ी व्यंजनों पर आधारित फूड फेस्टीवल, छत्सतीगढ़ी लोक चित्रों पर आधारित चित्रकला प्रतियोेगिता, समसामयिक विषय पर वाद-विवाद, क्विज और निबंध की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छुरिया के सामुदायिक भवन में आयोजित युवा महोत्सव में छुरिया जनपद पंचायत की अध्यक्ष लता मंडावी, उपाध्यक्ष रविन्द्र वैष्णव सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। अंबागढ़ चौकी विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव अंबागढ़ चौकी कन्या शिक्षा परिसर में आयोजित किया गया। अंबागढ़ चौकी के युवा महोत्सव में जनपद अध्यक्ष श्री शिवचरण अमरिया तथा पूर्व जनपद सदस्य हेमेन्द्र भुआर्य भी उपस्थित थे। विधायक मंडावी तथा विधायक साहू ने महोत्सव में कलाकारों तथा छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति देखी और उनका उत्साहवर्धन बढ़ाया।