WhatsApp Group

हिंदी साहित्य की ‘मीरा’ को मुख्यमंत्री साय का भावभीन नमन!
हिंदी साहित्य की ‘मीरा’ को मुख्यमंत्री साय का भावभीन नमन!

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिंदी साहित्य की महिषी और ख्यातनाम कवियित्री महादेवी वर्मा की 11 सितंबर को पड़ने वाली पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीन नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महादेवी वर्मा विलक्षण प्रतिभा की धनी कवियित्री थीं। उन्हें आधुनिक युग की ‘मीरा’ के रूप में जाना जाता है। उन्होंने हिंदी भाषा और शिल्प में नवाचार की बुनियाद रखी।

महादेवी वर्मा की रचनाओं का जादू हर दिल को मोह लेता है। उनकी गद्य और पद्य रचनाएं जीवन मूल्यों को ऊपर उठाते हुए समाज की सोच को विकसित करने का प्रयास करती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महादेवी वर्मा ने अपनी रचनाओं के माध्यम से भारतीय समाज को नई दृष्टि देने का प्रयास किया। उनके गीत और कविताएं आज भी प्रासंगिक हैं।

यह कहना गलत नहीं होगा कि महादेवी वर्मा ने अपनी लेखनी से हिंदी साहित्य को समृद्ध किया और भारतीय संस्कृति को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया। उनकी रचनाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी।

इसे भी पढ़ें  रायगढ़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम: बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने की पहल

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *