WhatsApp Group

covid-19, COVID-19 : नए वेरिएंट ने बढ़ाई सरकार की चिंता
covid-19, COVID-19 : नए वेरिएंट ने बढ़ाई सरकार की चिंता

विदेश में कोरोना का नया वेरिएंट सामने आने के बाद केंद्र सरकार की चिंता बढ़ गई है. सरकार ने पत्र जारी कर सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सतर्क रहने की हिदायत दी है.

इन तीन देशों में मिला वेरिएंट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बोत्सवाना, साउथ अफ्रीका और हॉन्ग कॉन्ग में कोरोना के नए वेरिएंट क्च.1.1529 के मामले सामने आए हैं. यह वेरिएंट पहले के वेरिएंट के मुकाबला ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है. इसलिए सभी राज्य और प्रदेश सरकारें सावधान रहें.

‘विदेशी ट्रैवलर की करें सघन चेकिंग’
मंत्रालय ने कहा कि विदेशों से आने वाले सभी लोगों की टेस्टिंग सघन की जाए. अगर कोई ट्रैवलर पॉजिटिव निकलता है तो उसका सैंपल INSACOG जीनोम सीक्वेंसिंग लेबोरेटरी वाले राज्य में भेजें. जिससे वक्त रहते पीडि़त का इलाज करने के साथ ही इस वेरिएंट का इलाज शुरू किया जा सके.

अब तक मिले इतने मामले
नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज के मुताबिक वैज्ञानिक अभी इस नए कोरोना वेरिएंट के संभावित प्रभावों को समझने की कोशिश कर रहे हैं. विदेश में इस वेरिएंट के अब तक 22 मामले सामने आ चुके हैं. पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में सबसे पहले कोरोना के बीटा वेरिएंट का पता चला था. इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वेरिएंट सी.1.2 का पता लगाया गया था.

इसे भी पढ़ें  CBSE 10th Result : सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *