जांजगीर-चांपा: पुलिस ने 4.998 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा: पुलिस ने 4.998 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा: जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में, 15 सितंबर 2024 को पुलिस ने 4.998 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पुलिस की कार्रवाई: मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोसमंदा का तेरस राम साहू अपनी मोटरसाइकिल होड़ा सीडी दान से सरागांव से कोसमंदा की ओर अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री करने के लिए जा रहा है। इस सूचना पर अति पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल और SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में छापेमारी की गई।

गिरफ्तारी और बरामदगी: आरोपी तेरस राम साहू मुखबिर के बताए स्थान पर मिले। पुलिस ने एनडीपीएस के सभी नियमों का पालन करते हुए आरोपी को पकड़ा और उसकी मोटरसाइकिल होड़ा सीडी दान और एक बैग में भरा कुल 4 किलो 998 ग्राम मादक पदार्थ गांजा (क़ीमत 45,000/ रुपये) और एक मोबाइल फोन को बरामद किया।

कार्रवाई: आरोपी के खिलाफ धारा 20 (बी) ,29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और 15.09.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इसे भी पढ़ें  अंबिकापुर/राजपुर: ककना-सिधमामार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत!

पुलिस का योगदान: इस कार्रवाई में निरीक्षक डा. नरेश कुमार पटेल, सउनि अरुण सिंह, सउनि मुकेश कुमार पाण्डे, प्रधान आर. वीरेंद्र कुमार टंडन, नितिन दिवेदी, वीरेश सिंह, सचिन एक्का और थाना चांपा पुलिस का योगदान रहा।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *