WhatsApp Group

प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी कमला देवी साहू का निधन
प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी कमला देवी साहू का निधन

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी कमला देवी साहू (72 वर्ष) का रायपुर के एक निजी अस्पताल में देर रात 12:00 बजे निधन हो गया।

कमला देवी साहू का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह उनके गृहगांव पाऊवारा (दुर्ग-जिले) में ले जाया जाएगा, जहाँ दोपहर 2:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कांग्रेस नेत्री शशि महिलांग ने ट्विटर पर शोक जताते हुए लिखा, “अभी मिली जानकारी के अनुसार हमारे प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री श्री @tamradhwajsahu0जी की धर्मपत्नी श्रीमती कमला देवी साहू जी का निधन की खबरे आरही है जिसको सून मन बहुत ज्यादा दुःखी हों उठा है। भगवान उनकी आत्मा कों शांति प्रदान करें।”

कमला देवी साहू के निधन से छत्तीसगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई है।

इसे भी पढ़ें  साहसी बच्चों को मिलेगा वीरता पुरस्कार

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *