WhatsApp Group

Hospital
Hospital

महासमुंद जिले में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। तुमगांव थाना क्षेत्र के नवजीवन अस्पताल में 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के आरोप में अस्पताल को सील कर दिया गया है, और प्रबंधन को 8 बिन्दुओं पर नोटिस थमाया गया है।

क्या हुआ था?

  • तुमगांव नगर पंचायत के वार्ड 8 के रहने वाले नेतराम धीवर ने गुरुवार शाम 7 बजे अपनी 6 वर्षीया बेटी अंकिता धीवर को दस्त और हल्के बुखार के कारण भोरिंग स्थित नवजीवन क्लीनिक में ले गए थे।
  • क्लीनिक में मौजूद उदयराम साहू ने दस्त के कारण शरीर में पानी की कमी बताते हुए ग्लूकोज चढ़ाने की आवश्यकता बताई, और तुमगांव-महासमुंद चौक स्थित नवजीवन हाॅस्पिटल जाने की सलाह दी।
  • नेतराम धीवर ने बिना देरी किए 15-20 मिनट में अपनी बेटी को हाॅस्पिटल पहुँचाया। डाॅक्टर की गैर मौजूदगी में स्टाफ ने बच्ची को अटेंड किया और रिसेप्शन में 200 रुपए लेकर फार्म भरकर उस बच्ची को भर्ती कर लिया।
  • बच्ची को Amikacin 250 IV, Pcm IV और Ondem IV चढ़ाने के बाद बेचैनी होने लगी, जिसके बाद स्टाफ ने ड्रिप चढ़ाना बंद कर दिया। परिजनों से कहा कि बच्ची को गर्मी लग रही है और थोड़ा खुले में ले जाओ
  • कुछ ही देर में बच्ची अचेत हो गई। हाॅस्पिटल स्टाफ उसे एक्स-रे करवाने ले गए। अचेत अवस्था देखते हुए जब स्टाफ से नियंत्रण नहीं हुआ, तो बच्ची के पिता नेतराम को रात 10 बजे स्टाफ ने सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने को कहा।
  • पिता भी बदहवासी में बच्ची को अस्पताल पहुँचाता, उसके पहले ही बच्ची दम तोड़ चुकी थी। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इसे भी पढ़ें  बस्तर दशहरा: काछन गादी रस्म का हुआ ऐतिहासिक आयोजन, जानिए इस रस्म का महत्व

अस्पताल सील और नोटिस

गठित चिकित्सकों की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया है, और प्रबंधन को 8 बिन्दुओं पर नोटिस थमाया है। मामले की जांच पूरी होने तक अस्पताल में ताला जड़ा रहेगा।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *