WhatsApp Group

रायगढ़ में मोबाइल और नकदी लूट का मामला: आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामद
रायगढ़ में मोबाइल और नकदी लूट का मामला: आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामद

रायगढ़ के थाना कोतवाली क्षेत्र के पूछपारा में एक युवक से मोबाइल और नकदी लूट का मामला सामने आया है। 19 वर्षीय विवेक बंजारे 07 सितंबर की शाम करीब 7 बजे मधुबन से काम करके घर लौट रहा था, तभी जोगीडीपा निवासी शनि सारथी ने उससे पैसे और मोबाइल देने की धमकी दी।

विवेक ने जब विरोध किया तो शनि ने उसे चूड़े से मारकर चोट पहुंचाई और उसकी जेब से विवो कंपनी का ₹10,000 का मोबाइल और ₹1,500 नकद जबरन छीन लिया।

विवेक ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शनि सारथी (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शनि ने लूट की बात कबूल की।

पुलिस ने शनि की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल, ₹500 नकद और एक स्टील का ब्रेसलेट बरामद किया।

पुलिस ने आरोपी शनि सारथी को अपराध क्रमांक 541/2024 धारा 309(6) BNS में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 08 सितंबर 2024 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें  छत्तीसगढ़: नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन और आरक्षण की तैयारी शुरू

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *