बलरामपुर-रामानुजगंज: बलरामपुर पुलिस ने एक ही दिन में करीब 25,000 से अधिक छात्रों को साइबर अपराध और यातायात नियमों से जागरूक करके एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है! यह रिकॉर्ड “साइबर काईम एवं यातायात जागरूकता अभियान” के माध्यम से हासिल किया गया।
इस अभियान के तहत जिले के लगभग 680 निजी और शासकीय स्कूलों और कॉलेजों में एक ही दिन जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
डॉ. डी.एन. मिश्र (डीईओ बलरामपुर) के सहयोग से बलरामपुर पुलिस ने यह अनोखा काम किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता को साइबर अपराधों से बचाना और यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देना था।
जागरूकता कार्यक्रम में मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ दूरस्थ वनांचल और पहुँच विहीन क्षेत्रों में संचालित स्कूलों तक पहुँचा गया। छात्रों को वर्तमान परिदृश्य में सबसे अधिक होने वाले साइबर अपराधों से संबंधित जानकारी दी गई।
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की छत्तीसगढ़ हेड सोनल शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए बलरामपुर पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया।
बलरामपुर पुलिस ने इस अभियान के माध्यम से छात्रों को साइबर अपराधों और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण काम किया है।
- रायपुर: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर कड़ा पहरा; SUDA ने जारी किए सख्त निर्देश, लगेगा भारी जुर्माना
- छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की 518 प्राध्यापकों की अंतिम संशोधित वरिष्ठता सूची, रायपुर समेत प्रदेश भर में आदेश प्रभावी
- ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास: पुष्पा 2 को पछाड़ बनी भारत की सबसे बड़ी सिंगल लैंग्वेज फिल्म, छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में भी धूम
- बिलासपुर: ड्यूटी से गायब 10 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर गिरी गाज, CMHO डॉ. शुभ्रा गढ़ेवाल के औचक निरीक्षण से विभाग में हड़कंप
- बिलासपुर: PM आवास दिलाने के नाम पर जेवर ठगने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया गिरोह
- बस्तर की कांगेर घाटी में मिली अनोखी ‘ग्रीन गुफा’, जल्द शुरू होगा रोमांचक सफर; देखें क्या है इसकी खासियत
- रायपुर मतदाता सूची: 5.11 लाख वोटरों के नाम कटने की तैयारी, कहीं आपका नाम तो नहीं? SIR प्रक्रिया तेज
- बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नारियल भूसे की आड़ में ले जा रहे थे ₹6 करोड़ का गांजा, ओडिशा से राजस्थान जा रहा था ट्रक
- गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर दिखेगा छत्तीसगढ़ का गौरव, जनजातीय वीर नायकों के ‘डिजिटल संग्रहालय’ की झांकी चयनित
- सूरजपुर में बाघ का शिकार: रक्षक ही बना भक्षक, महिला सरपंच और पति समेत 7 गिरफ्तार