WhatsApp Group

पुलिस ने एक दिन में 25 हजार लोगों को जागरूक कर बनाया वर्ल्ड रिकार्ड
पुलिस ने एक दिन में 25 हजार लोगों को जागरूक कर बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

बलरामपुर-रामानुजगंज: बलरामपुर पुलिस ने एक ही दिन में करीब 25,000 से अधिक छात्रों को साइबर अपराध और यातायात नियमों से जागरूक करके एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है! यह रिकॉर्ड “साइबर काईम एवं यातायात जागरूकता अभियान” के माध्यम से हासिल किया गया।

इस अभियान के तहत जिले के लगभग 680 निजी और शासकीय स्कूलों और कॉलेजों में एक ही दिन जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

डॉ. डी.एन. मिश्र (डीईओ बलरामपुर) के सहयोग से बलरामपुर पुलिस ने यह अनोखा काम किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता को साइबर अपराधों से बचाना और यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देना था।

जागरूकता कार्यक्रम में मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ दूरस्थ वनांचल और पहुँच विहीन क्षेत्रों में संचालित स्कूलों तक पहुँचा गया। छात्रों को वर्तमान परिदृश्य में सबसे अधिक होने वाले साइबर अपराधों से संबंधित जानकारी दी गई।

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की छत्तीसगढ़ हेड सोनल शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए बलरामपुर पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया।

इसे भी पढ़ें  कोरबा पुलिस: मछुआरे की जान बचाने वाले पुलिसकर्मियों को मिला नगद इनाम और प्रशस्ति पत्र

बलरामपुर पुलिस ने इस अभियान के माध्यम से छात्रों को साइबर अपराधों और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण काम किया है।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *