रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का एक और उदाहरण देखने को मिला है। विकासखंड अभनपुर के वार्ड क्रमांक 1, ग्राम करही निवासी बसंत धुव्र ने 6 महीने पहले अपने दो बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए च्वाइस सेंटर में आवेदन किया था। अस्थाई प्रमाण पत्र तो बन गया, लेकिन स्थायी जाति प्रमाण पत्र के लिए उन्हें विभिन्न विभागों के चक्कर काटने पड़ रहे थे।
जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर ने किया मदद
परेशान होकर बसंत धुव्र ने जिला प्रशासन के जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई हुई और संबंधित विभाग को सूचित किया गया। इसके बाद मिनटों में उनके दोनों बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो गया।
मुख्यमंत्री के प्रति आभार
समस्या के समाधान से संतुष्ट बसंत धुव्र ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुशासन का यह एक बेहतरीन उदाहरण है।
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर
- रायपुर: कमिश्नर प्रणाली में ‘विजिबल पुलिसिंग’ पर जोर, डॉ. संजीव शुक्ला ने दी थानों को सख्त हिदायत
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मौखिक बंटवारे से नहीं छिड़ेगा बेटियों का हक, पैतृक संपत्ति पर रहेगा समान अधिकार