श्री विष्णु देव साई | Shri Vishnu Deo Sai
श्री विष्णु देव साई | Shri Vishnu Deo Sai

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का एक और उदाहरण देखने को मिला है। विकासखंड अभनपुर के वार्ड क्रमांक 1, ग्राम करही निवासी बसंत धुव्र ने 6 महीने पहले अपने दो बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए च्वाइस सेंटर में आवेदन किया था। अस्थाई प्रमाण पत्र तो बन गया, लेकिन स्थायी जाति प्रमाण पत्र के लिए उन्हें विभिन्न विभागों के चक्कर काटने पड़ रहे थे।

जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर ने किया मदद

परेशान होकर बसंत धुव्र ने जिला प्रशासन के जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई हुई और संबंधित विभाग को सूचित किया गया। इसके बाद मिनटों में उनके दोनों बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो गया।

मुख्यमंत्री के प्रति आभार

समस्या के समाधान से संतुष्ट बसंत धुव्र ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुशासन का यह एक बेहतरीन उदाहरण है।

इसे भी पढ़ें  रायपुर में भूमाफिया का कहर: विधायक के इलाके में किसान की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *