रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘मोर आवास, मोर अधिकार’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री लखन लाल देवांगन, मंत्री दयाल दस बघेल, और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद थे।
आवास योजना का तोहफा: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 8 लाख 46 हजार 932 और शहरी आवास योजना के तहत 23 हजार 71 हितग्राहियों के आवास का सपना आज पूरा हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के चरण पखारे।
तकनीकी मार्गदर्शिका और गृह पोर्टल का शुभारंभ: मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना पर आधारित तकनीकी मार्गदर्शिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गृह पोर्टल भी लांच किया, जिसकी मदद से आवास योजना के हितग्राही भवन निर्माण संबंधित जानकारी ले सकेंगे।
आवास योजना की महत्व: ‘मोर आवास, मोर अधिकार’ कार्यक्रम छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका मकसद राज्य के हर व्यक्ति को पक्का घर प्रदान करना है। यह योजना न केवल लोगों को आवास प्रदान करती है, बल्कि उनकी जिंदगी को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
- सरगुजा में स्ट्रॉबेरी की खेती का कमाल: धान से 3 गुना ज्यादा मुनाफा, किसान लाल बहादुर सिंह ने पेश की मिसाल
- रायपुर: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर कड़ा पहरा; SUDA ने जारी किए सख्त निर्देश, लगेगा भारी जुर्माना
- छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की 518 प्राध्यापकों की अंतिम संशोधित वरिष्ठता सूची, रायपुर समेत प्रदेश भर में आदेश प्रभावी
- ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास: पुष्पा 2 को पछाड़ बनी भारत की सबसे बड़ी सिंगल लैंग्वेज फिल्म, छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में भी धूम
- बिलासपुर: ड्यूटी से गायब 10 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर गिरी गाज, CMHO डॉ. शुभ्रा गढ़ेवाल के औचक निरीक्षण से विभाग में हड़कंप
- बिलासपुर: PM आवास दिलाने के नाम पर जेवर ठगने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया गिरोह
- बस्तर की कांगेर घाटी में मिली अनोखी ‘ग्रीन गुफा’, जल्द शुरू होगा रोमांचक सफर; देखें क्या है इसकी खासियत
- रायपुर मतदाता सूची: 5.11 लाख वोटरों के नाम कटने की तैयारी, कहीं आपका नाम तो नहीं? SIR प्रक्रिया तेज
- बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नारियल भूसे की आड़ में ले जा रहे थे ₹6 करोड़ का गांजा, ओडिशा से राजस्थान जा रहा था ट्रक
- गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर दिखेगा छत्तीसगढ़ का गौरव, जनजातीय वीर नायकों के ‘डिजिटल संग्रहालय’ की झांकी चयनित