रायपुर। प्रदेश में कक्षा पहली से आठवीं तक बच्चों का मिडलाइन आकलन 29 दिसम्बर से शुरू होगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने हिन्दी माध्यम स्कूलों के साथ ही स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए भी समय-सारणी और दिशा-निर्देश सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी कर दिए हैं। कक्षा पहली से पांचवीं […]
Category: Raipur / रायपुर
Latest and Breaking Raipur news in Hindi. Raipur Hindi news, photos, videos, and more. रायपुर की ताज़ा खबर, ब्रेकिंग और लेटेस्ट रायपुर न्यूज़। जिला रायपुर छत्तीसगढ़ प्रान्त के मध्य में स्थित होने के फलस्वरूप जिला रायपुर को छत्तीसगढ़ की राजधानी बनाया गया। पुराने भवन एवं किलों के अवशेष पर आधारित कुछ इतिहासविदों की मान्यतानुसार यह शहर ९वीं सदी से अस्तित्व में है। लेकिन ज्यादातर लोगों का मानना है कि यह १४ वीं सदी में बसा था। रायपुर जिला समुद्र तल से 244 से 409 मीटर उचाई पर स्थित है |
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज
रायपुर। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत आम और चुनाव की तैयारियां तेज़ हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 24 दिसंबर को पंचायत चुनावों की घोषणा की गई थी। इस संबंध में आज निर्वाचन भवन में रिटर्निंग अधिकारियों और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की ट्रेनिंग सम्पन्न हुई। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पन्न हुई इस ट्रेनिंग में […]
मुख्यमंत्री से कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री कन्हैया कुमार और गुजरात विधानसभा के सदस्य श्री जिग्नेश मेवाणी ने सौजन्य मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री कन्हैया कुमार व श्री जिग्नेश मेवाणी को बस्तर के ढोकरा शिल्प का प्रतीक चिन्ह व शॉल […]
‘न्याय व स्वावलंबन का छत्तीसगढ़ मॉडल’
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में ‘‘न्याय व स्वावलंबन का छत्तीसगढ़ मॉडल’’ थीम पर केन्द्रित छत्तीसगढ़ शासन के वर्ष 2022 के वार्षिक कैलेंडर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ वर्ष 2022 का विमोचन किया। वर्ष 2022 का कैलेण्डर राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर केन्द्रित है। जिसमें आकर्षक फोटोग्राफ्स के माध्यम से […]
मुख्यमंत्री ने ‘‘कहत कबीर’’ पुस्तक का किया विमोचन
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में सन्त कबीर के दोहों पर केंद्रित पुस्तक ‘‘कहत कबीर’’ का विमोचन किया। कबीर विकास संचार अध्ययन केन्द्र, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में पहली बार सन्त कबीर के 24 लोकप्रिय दोहों को कार्टून के माध्यम से व्यक्त […]
श्री पी के खेस उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत
रायपुर। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में की गई अनुशंसा उपरांत श्री प्रमोद कुमार खेस, निरीक्षक को उप पुलिस अधीक्षक के रूप में पदोन्नत किया गया है। श्री खेस की पदस्थापना संबंधी आदेश पृथक से जारी किये जायेंगे।
सहायक पंजीयक की नवीन पदस्थापना आदेश जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग में लोक सेवा आयोग के द्वारा चयनित तीन सहायक पंजीयक की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। श्री मोहम्मद असलम खान की नियुक्ति कार्यालय संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं रायपुर, श्री व्यासनारायण साहू को कार्यालय उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं रायगढ़ और श्री प्रदीप भगत को कार्यालय उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं सूरजपूर […]
कोरोना टीकाकरण : 60 प्रतिशत आबादी को लगे दोनों टीके
रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र 60 प्रतिशत आबादी को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं 95 प्रतिशत लोगों ने इसका पहला टीका लगवा लिया है। कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक को मिलाकर प्रदेश में अब तक (26 दिसम्बर तक) तीन करोड़ पांच लाख 43 हजार 504 टीके लगाए […]
मुख्यमंत्री ने श्रीमती सुमित्रा बाई महंत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया
रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत की बड़ी बहन श्रीमती सुमित्रा बाई महंत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है ।
छत्तीसगढ़ी पहनावा और परिधान उपलब्ध कराने में देवांगन समाज की प्रमुख भूमिका
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के रायपुरा स्थित माँ परमेश्वरी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ स्तरीय देवांगन युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवांगन समाज के छात्रावास, मीटिंग हॉल और मैरिज हॉल निर्माण के लिए के लिए 25 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। श्री बघेल […]
