रायपुर, 15 जून 2021 राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को राजभवन में भिलाई केन डू पर्वत फाऊण्डेंशन के प्रमुख श्री अतुल पर्वत ने आशा कार्यकर्ताओं तथा अन्य लोगों के लिए ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर मशीन और मास्क प्रदान किए। उन्होंने राज्यपाल को कोरोना काल में उनके द्वारा किए गए कल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी। राज्यपाल ने उन्हें धन्यवाद […]
Tag: Anusuiya Uikey
माननीय राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके का जन्म 10 अप्रैल 1957 को ग्राम रोहनाकला जिला छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री लखनलाल जी उइके है। सुश्री उइके छात्र जीवन से ही सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेती रही हैं। वे इसके पूर्व राष्ट्रीय जनजातीय आयोग की उपाध्यक्ष रही हैं।
सुश्री उइके अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर और एल.एल.बी. की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शासकीय महाविद्यालय तामिया, जिला–छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सन् 1982 से 1985 तक अर्थशास्त्र की व्याख्याता रही हैं। उसके पश्चात शासकीय सेवा से त्यागपत्र देकर विधानसभा चुनाव लड़ीं। वे सन् 1985 से 1990 तक विधानसभा क्षेत्र दमुआ से विधायक रही हैं तथा मध्यप्रदेश शासन में वर्ष 1988 से 1989 तक महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री रही हैं। सुश्री उइके राज्य और राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न आयोगों के सदस्य रह चुकी हैं। वे 04 अप्रैल 2006 से 04 अप्रैल 2012 तक राज्यसभा सदस्य रही हैं। उन्हें दलित समाज के उत्थान हेतु किये गए विशिष्ट कार्यों के लिए 06 दिसंबर 1990 को डॉ. भीमराव अंबेडकर फैलोशिप से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही 21 सितंबर 1989 को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री बलराम जाखड़ जी द्वारा जागरूक विधायक के रूप में सम्मानित किया गया था।
सुश्री उइके ने विधायक और सांसद के पद पर रहते हुए मास्को, जिनेवा, लंदन, मलेशिया, जाम्बिया, मलावी, बोत्सवाना इत्यादि देशों की विदेश यात्रा की हैं। उनके द्वारा आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 22 राज्यों के 80 जिलों का भ्रमण करने के बाद प्रतिवेदन तैयार किया और तत्कालीन प्रधानमंत्री माननीय श्री अटलबिहारी वाजपेयी जी को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था। ज्ञातव्य है कि सुश्री उइके सन् 1998 से 1999 तक अध्यक्ष भूमि विकास बैंक जिला–छिन्दवाड़ा, अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग (जनवरी 2006 से मार्च 2006 तक), सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार (वर्ष 2000 से 2003), पुनर्नियुक्ति 2003 से 2005 जून तक रही हैं। उन्होंने 04 अप्रैल 2006 से 04 अप्रैल 2012 तक राज्यसभा सांसद के पद का निर्वहन किया। इस दौरान वे विभिन्न संसदीय समिति, हिन्दी सलाहकार समिति, सलाहकार समिति महिला एवं बाल विकास भारत सरकार, रेलवे सलाहकार समिति, टेलीफोन एडवाइजरी कमेटी, अनुसूचित जातियों तथा जनजातियों की कल्याण संबंधी समिति तथा अन्य समितियों की सदस्य रही हैं और अपने पदीय दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है।
रायपुर: रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय कार्य, इससे बड़ा कोई परोपकार नहीं : सुश्री उइके
राज्यपाल पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित वेबिनार में हुई शामिल रायपुर, 14 जून 2021 रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय कार्य है। इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं है। इससे किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। अतः सभी से आग्रह है कि रक्तदान अवश्य करें। […]
मुख्यमंत्री ने आदिवासी जननायक श्री बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
रायपुर 8 जून 2021 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आदिवासियों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महान क्रांतिकारी जननायक श्री बिरसा मुण्डा को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि श्री बिरसा मुण्डा आदिवासी चेतना के प्रणेताओं में से एक थे। उन्होंने आदिवासियों को एकत्र कर जल, जंगल और […]
सकारात्मक सोच रखने वालों का मन शांत रहता है और बीमारियों से भी दूर रहते है: सुश्री उइके
राज्यपाल विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय द्वारा आयोजित वेबीनार में हुई शामिल रायपुर, 07 जून 2021 सकारात्मक सोच रखने वालों का मन शांत रहता है और बीमारियों से भी दूर रहते है। अतः मेरा आग्रह है कि सकारात्मक रहे, मन को मजबूत रखे। राज्यपाल सुश्री अनुसईया उइके आज यहां विप्र कला, वाणिज्य एवं […]
रायपुर : राज्यपाल को पर्वत फाऊण्डेशन ने ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर मशीन और मास्क प्रदान किए
रायपुर, 07 जून 2021 राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को आज राजभवन में भिलाई केन डू पर्वत फाऊण्डेंशन के प्रमुख श्री अतुल पर्वत ने राजभवन के कर्मचारियों के लिए ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर मशीन और मास्क प्रदान किए। उन्होंने राज्यपाल को कोरोना काल में उनके द्वारा किए गए कल्याणकारी कार्यो की जानकारी दी। राज्यपाल ने उन्हें धन्यवाद दिया […]
राज्यपाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजभवन में किया पौधरोपण
रायपुर, 05 जून 2021 राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन परिसर के उद्यान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया। उन्होंने इस अवसर पर अमलताश, कचनार, चंदन, फाईकस और गोल्डन साईप्रस पौधे का रोपण किया। राज्यपाल ने अपने द्वारा पूर्व में रोपण किए गए पौधों का निरीक्षण किया गया और उन्हें […]
पर्यावरण सृष्टि का अमूल्य उपहार, इसे सहेज कर रखें: सुश्री उइके
रायपुर, 04 जून 2021 राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नागरिकों से आह्वान किया है कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखें और पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पण भाव से एकजुट होकर प्रयास करें। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि पर्यावरण सृष्टि का अमूल्य उपहार है और इसे हमें […]
रायपुर : राज्यपाल ने पुस्तक ‘‘5 (पंच) कैलाश, केदार, बद्री एवं मानसरोवर यात्रा एक अनुभूति’’ का किया विमोचन
लेखक डॉ. सिंह को दी शुभकामनाएं रायपुर, 01 जून 2021 राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (सेवानिवृत्त) डॉ. एस.के. सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘5 (पंच) कैलाश, केदार, बद्री एवं मानसरोवर यात्रा एक अनुभूति’’ का विमोचन किया। राज्यपाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि डॉ. सिंह […]
रायपुर : राज्यपाल ने मां गायत्री की पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेश को कोरोना संक्रमण से मुक्त करने के लिए कामना की
रायपुर, 26 मई 2021 राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में राजभवन में देश एवं प्रदेश से कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए आयोजित गायत्री यज्ञ में शामिल हुई। राज्यपाल ने इस अवसर पर मां गायत्री की पूजा-अर्चना करते हुए देश एवं प्रदेश को कोरोना संक्रमण से […]
रायपुर : कोरोना संक्रमण से सामना करने के लिए आत्मबल बनाएं रखें, मनोबल कमजोर न करें : सुश्री उइके
राज्यपाल ‘‘आदिवासी समाज सम्पूर्ण भारत के तत्वाधान में कोरोना जागरूकता विषय’’ पर आयोजित वेबिनार में शामिल हुई रायपुर, 23 मई 2021 राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज आदिवासी समाज सम्पूर्ण भारत के तत्वाधान में कोरोना जागरूकता विषय पर आयोजित वेबिनार में शामिल हुई। राज्यपाल ने वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से सामना […]