राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में नई दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार श्री मनु मनोज ने भेंट की और वर्तमान परिदृश्य, विभिन्न सामाजिक विषयों और छत्तीसगढ़ के विकास के संबंध में चर्चा की।
Tag: Anusuiya Uikey
माननीय राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके का जन्म 10 अप्रैल 1957 को ग्राम रोहनाकला जिला छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री लखनलाल जी उइके है। सुश्री उइके छात्र जीवन से ही सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेती रही हैं। वे इसके पूर्व राष्ट्रीय जनजातीय आयोग की उपाध्यक्ष रही हैं।
सुश्री उइके अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर और एल.एल.बी. की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शासकीय महाविद्यालय तामिया, जिला–छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सन् 1982 से 1985 तक अर्थशास्त्र की व्याख्याता रही हैं। उसके पश्चात शासकीय सेवा से त्यागपत्र देकर विधानसभा चुनाव लड़ीं। वे सन् 1985 से 1990 तक विधानसभा क्षेत्र दमुआ से विधायक रही हैं तथा मध्यप्रदेश शासन में वर्ष 1988 से 1989 तक महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री रही हैं। सुश्री उइके राज्य और राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न आयोगों के सदस्य रह चुकी हैं। वे 04 अप्रैल 2006 से 04 अप्रैल 2012 तक राज्यसभा सदस्य रही हैं। उन्हें दलित समाज के उत्थान हेतु किये गए विशिष्ट कार्यों के लिए 06 दिसंबर 1990 को डॉ. भीमराव अंबेडकर फैलोशिप से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही 21 सितंबर 1989 को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री बलराम जाखड़ जी द्वारा जागरूक विधायक के रूप में सम्मानित किया गया था।
सुश्री उइके ने विधायक और सांसद के पद पर रहते हुए मास्को, जिनेवा, लंदन, मलेशिया, जाम्बिया, मलावी, बोत्सवाना इत्यादि देशों की विदेश यात्रा की हैं। उनके द्वारा आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 22 राज्यों के 80 जिलों का भ्रमण करने के बाद प्रतिवेदन तैयार किया और तत्कालीन प्रधानमंत्री माननीय श्री अटलबिहारी वाजपेयी जी को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था। ज्ञातव्य है कि सुश्री उइके सन् 1998 से 1999 तक अध्यक्ष भूमि विकास बैंक जिला–छिन्दवाड़ा, अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग (जनवरी 2006 से मार्च 2006 तक), सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार (वर्ष 2000 से 2003), पुनर्नियुक्ति 2003 से 2005 जून तक रही हैं। उन्होंने 04 अप्रैल 2006 से 04 अप्रैल 2012 तक राज्यसभा सांसद के पद का निर्वहन किया। इस दौरान वे विभिन्न संसदीय समिति, हिन्दी सलाहकार समिति, सलाहकार समिति महिला एवं बाल विकास भारत सरकार, रेलवे सलाहकार समिति, टेलीफोन एडवाइजरी कमेटी, अनुसूचित जातियों तथा जनजातियों की कल्याण संबंधी समिति तथा अन्य समितियों की सदस्य रही हैं और अपने पदीय दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है।
राज्यपाल से प्रोफेसर डॉ. कुण्डू ने की सौजन्य मुलाकात
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. अमिताभ कुण्डू ने सौजन्य मुलाकात की।
राज्यपाल ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर चिकित्सकों को किया सम्मानित
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन में डॉक्टर्स डे के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, एम्स रायपुर के निदेशक डॉ. नितिन नागरकर एवं डॉ. राकेश गुप्ता को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि कोरोना काल में जो आप लोगों ने सेवा कार्य किया, […]
राज्यपाल से स्वामी अभिषेक ब्रम्हचारी ने सौजन्य मुलाकात की
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में स्वामी अभिषेक ब्रम्हचारी ने सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल ने उनका शॉल-श्रीफल से सम्मान किया और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। Related
प्रकृति के तत्वों का अनावश्यक उपयोग ना करें, जीवन में संयम को अपनाएं : सुश्री उइके
राज्यपाल डॉ. लोकेश मुनि के षष्ठीपूर्ति के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल हुई प्रकृति एवं संस्कृति के संरक्षण के के लिए भगवान महावीर समेत अनेक महापुरुषों ने समाज का मार्गदर्शन किया। साथ ही यह संदेश दिया कि पृथ्वी, जल, ऊर्जा, वायु, वनस्पति इत्यादि प्रकृति के तत्व का अनावश्यक उपयोग न करें, क्योंकि पदार्थ […]
राज्यपाल को कुलपति डॉ. पाटिल ने प्राकृतिक खेती के संबंध में जानकारी दी
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. एस. के. पाटिल ने सौजन्य भेंट की और कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रदेश में प्राकृतिक खेती को लेकर किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। Related
कोरोना काल में चिकित्सकों ने दिया अमूल्य योगदान : सुश्री उइके
राज्यपाल ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर चिकित्सकों को किया सम्मानित राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन में डॉक्टर्स डे के अवसर पर चिकित्सकों को सम्मानित किया। उन्होंने कोरोना काल में शहीद हुए चिकित्सकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कहा कि डॉक्टर्स इस संसार में ईश्वर का ही रूप होते हैं। वे मरीजों […]
स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय समाज का गौरवशाली इतिहास : सुश्री उइके
राज्यपाल जनजाति कल्याण केन्द्र महाकोशल द्वारा ‘‘स्वतंत्रता आंदोलन एवं जनजातीय समाज’’ विषय पर आयोजित वेबिनार में शामिल हुई आज जो हम खुली हवा में जो सांस ले रहे हैं, आजादी के महान नायकों के बलिदान के फलस्वरूप हो पाया है। हमें इसकी कीमत समझनी चाहिए। हर नागरिक को राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से कार्य करना […]
रायपुर : राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी शुभकामनाएं
रायपुर, 20 जून 2021 राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि योग हमारे देश की प्राचीन विद्या है और उत्तम स्वास्थ्य के लिए एक जीवन दर्शन है। योग से कोई भी व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है, साथ ही उनका […]
राज्यपाल ने सिकल सेल विकृति जागृति अभियान के पोस्टर का किया विमोचन
रायपुर, 17 जून 2021 राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में श्री जगदीश पटेल के नेतृत्व में वेनमार्ट फाउंडेशन के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने सिकल सेल विकृति जागृति अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। राज्यपाल ने कहा कि आप लोगों द्वारा जो सिकल सेल विकृति जागृति अभियान चलाया […]