WhatsApp Group

कांकेर में बाढ़ में फंसे नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग की मुख्यमंत्री साय की तत्परता से बची जान!
कांकेर में बाढ़ में फंसे नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग की मुख्यमंत्री साय की तत्परता से बची जान!

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में अंतागढ़ विकासखंड के महला गांव के पास एक नदी में अचानक आई बाढ़ में अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग फंस गए।

घटना के दौरान श्री नाग अपनी कार से गुजर रहे थे, तभी तेज बहाव में उनकी कार बह गई। उन्होंने और उनके साथियों ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई, लेकिन वे बाढ़ से सुरक्षित बाहर नहीं निकल पा रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू टीम भेजने का आदेश दिया। अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी, पुलिस और बीएसएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे और श्री नाग को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहे।

श्री नाग ने मुख्यमंत्री साय का तत्परतापूर्वक मदद भेजने के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री साय ने फोन पर विधायक उसेंडी से श्री नाग का हालचाल जाना

यह घटना मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और तत्परता का प्रमाण है, जिसके कारण श्री नाग की जान बच सकी।

इसे भी पढ़ें  स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने ध्वजारोहण किया, जनता से की अपील

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *