WhatsApp Group

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के स्वागत के लिए उत्साहित सांस्कृतिक नगरी रायगढ़ की जनता

रायपुर, 27 दिसंबर 2023/ सांस्कृतिक नगरी रायगढ़ की जनता आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के स्वागत के लिए उत्साहित है| रायगढ़ के प्रमुख चौक-चौराहों में मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत की पूरी तैयारियां हैं|

चौक-चौराहों में फूल मालाओं की सजावट की गई है| मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह मंचों में विशेष सजावट के साथ अभिनंदन द्वार बनाए गए हैं|

मुख्यमंत्री पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से जिंदल एयरस्ट्रीप, रायगढ़ जिले के लिए रवाना
मुख्यमंत्री पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से जिंदल एयरस्ट्रीप, रायगढ़ जिले के लिए रवाना

रायगढ़ स्थित गांधी पुतला चौक में मुख्यमंत्री श्री साय के स्वागत में मंच बनाया गया है। मंच के चारो ओर फूल-पत्तों की सजावट की गई है। इसके अलावा कई जगह पर रंग-बिरंगे गुब्बारों की सजावट भी की गई है।

इसे भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ में गरबा: विवाद की आशंका, हिंदू संगठनों ने कलेक्टर और एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *